ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर त्रिमूर्ति चौराहे पर लगे कंक्रीट प्लांट का भारी विरोध

रिपोर्ट : नरेश सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। कमलुवागांजा क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौराहे के पास कंक्रीट प्लांट लगाए जाने का विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बिना प्रशासन की अनुमति और पॉल्यूशन विभाग की अनुमति के शहर के सबसे सघन चौराहे पर यह प्लांट लगाया जा रहा है।

जिससे कि आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में वैसे ही पानी की कमी है और इस कंक्रीट प्लांट के लिए स्थानीय लोगों की सुविधाओं के लिए लगाई गई पेयजल व्यवस्था से पानी दिया जाएगा।

तो उससे भी लोगों को दिक्कत होगी, साथ ही लोगों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति इस क्षेत्र में अवैध बाजार भी लगता है।

उसको लेकर भी तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल मामले की जांच कर कर कंक्रीट प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम का होगा विस्तार, नई बिल्डिंग और सुभाष नगर में खुलेगा नया कार्यालय

You missed

error: Content is protected !!