अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए SSP NAINITAL

CCTV कैमरों के माध्यम से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे नज़र

सड़कों पर उतरी बड़ी संख्या में पुलिस पुलिस, चैकिंग अभियान जारी

सार्वजनिक स्थानों में नशे का सेवन करने पर 70 व्यक्तियों, 830 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, 61 वाहन सीज 48 डी0एल0 निरस्तीकरण

 नैनीताल।   जनपद को अपराधमुक्त बनाने, महिला सुरक्षा, भयमुक्त वातावरण तथा शांति व्यवस्था बनाने के लिए एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने अब सख्त रुख अपनाया है। चैकिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतारा।अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए एसएसपी, CCTV कैमरों से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे हैं सख्त नज़र

      गत दिनों एसएसपी नैनीताल द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को रात्रि में सड़क पर पुलिस की मौजूदगी न होने पर कड़ी फटकार लगाई गई थी, तथा अपने अपने क्षेत्र में सड़क पर पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया था।

     जिस संबंध में सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में आवश्यक पुलिस बल तैनात कर प्रभावी चैकिंग की जा रही है, सड़क पर पुलिस बल की मौजूदगी का जिम्मा एसएसपी नैनीताल ने बखूबी संभाला है।अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए एसएसपी, CCTV कैमरों से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे हैं सख्त नज़र

    दिनांक 02. 09.2024 की रात्रि में जनपद में चल रही चैकिंग व्यवस्था का औचक सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जाकर निरीक्षण किया।अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए एसएसपी, CCTV कैमरों से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे हैं सख्त नज़र

एसएसपी ने विभिन्न चैकिंग प्वाइंट्स की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और वायरलेस सेट के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों की लोकेशन का सत्यापन किया। अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए एसएसपी, CCTV कैमरों से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे हैं सख्त नज़र

    विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से अभियान की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि चैकिंग अभियान पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत संचालित हो रहा है।अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए एसएसपी, CCTV कैमरों से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे हैं सख्त नज़र

पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्कता से अपनी ड्यूटी का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि चैकिंग के दौरान जनता के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता से पेश आएं, एवं अराजकत्वों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए।अपराधों पर नियंत्रण हेतु सख्त हुए एसएसपी, CCTV कैमरों से पुलिस कार्यवाही पर रख रहे हैं सख्त नज़र

अभियान के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने पाये जाने पर पुलिस द्वारा कुल- 900 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही कर 3,54,500 रूपये का राजस्व जमा करवाया गया। 

बिना हेलमेट-192, 

दो पहिया वाहन पर तीन सवारी-46, 

रेट्रो साइलेन्सर- 17, 

बिना नम्बर प्लेट- 99, शराब पीकर- 03, 

काली फिल्म- 16, 

अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर- 457 चालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 61 वाहन सीज एवं 48 चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने पर 70 व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.