नगर निगम बनाएगा मंगल पड़ाव में 10 करोड़ की लागत से कांप्लेक्स 

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। नगर निगम मंगल पड़ाव क्षेत्र में जाम और पार्किंग की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

सालों से जर्जर हो चुकी अपनी पुरानी दुकानों को तोड़कर नगर निगम 10 करोड़ की लागत से लगभग 70 कमरों का शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने जा रहा है।

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के अनुसार मंगल पड़ाव में नगर निगम की दुकान के आगे लगातार पार्किंग और जाम की समस्या बनी रहती है।

इसलिए 10 करोड़ की लागत से 70 कमरों के शॉपिंग कंपलेक्स बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है जल्द धरातल में काम शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंगल पड़ाव से ओके होटल तक नगर निगम की कई दुकानें टूट रही है।

लिहाजा ऐसे में दुकान स्वामियों के लिए या एक प्रकार का नया बाजार नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2026 : चमकेगी इन राशियों की किस्मत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.