नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती नैना गांव स्थित भूमिया मंदिर से लगभग 51 किलो की घंटी बीती रात्रि चोरी होने से गांव में सनसनी फैल गई।

चोरों द्वारा पहले मोटर साइकिल की चोरी की जाती थी लेकिन अब मंदिरों में रखे सामान को चुरा कर ले जा रहे हैं l घटना को लेकर लोगों में रोष है।

 चोर अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं । मंगलवार सुबह गांव के लोगों द्वारा थाना तल्लीताल पहुंचे और थानाध्यक्ष रमेश बोरा को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की।

उन्होंने बताया पूर्व में भी कई बार क्षेत्र में चोरी हो चुकी है जिसमें लोगों के घर से गैस सिलेंडर के अलावा सौर ऊर्जा लाइट जो गांव में लगाई गई थी।

उसकी बेटरियां और पूर्व में मंदिर में कलश के अलावा बजाज मोटर साइकिल सहित अन्य चीज चोरी हो चुकी है।

जिनकी तहरीर ज्योलीकोट चौकी में दी गई थी। पुलिस द्वारा क्षेत्र में आज तक गश्त नहीं की गई जिसके चलते क्षेत्र के लोगों मैं काफी आक्रोश है।

उन्होंने चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। उन्होंने थानाध्यक्ष से कहा कि तत्काल चोरों को पकड़ने की मांग की है।

थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने गांव के लोगों से कहा कि जल्दी ही मामले का पर्दाफाश किया जाए।

इस मौके पर पूरन मेहरा, राजेंद्र सिंह मनराल, किशन सिंह, उमेश सिंह मनराल,आनंद सिंह बिष्ट, नवीन नैनवाल, ईश्वरी दत्त ओली, रमेश ओली, रमेश सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट राजेंद्र मेहरा, हरेंद्र बिष्ट, मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले बाजार की सड़कें दुरुस्त करने की मांग, व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.