भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग दो बाईकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में तीन लोग घायल 

भवाली। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के रातीघाट के पास रविवार दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अल्मोड़ा निवासी पति-पत्नी समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सभी को सीएचसी गरमपानी में इलाज देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल रविवार को हल्द्वानी से कौसानी की तरफ जा रही थी। इसी समय रातीघाट के समीप अल्मोड़ा से नैनीताल की तरफ आ रही एक अन्य बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि घायलों की चीख-पुकार निकल गई।

लोग ने इसकी सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। गंगा देवी पत्नी गोपाल सिंह (40), गोपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह (45) दोनों निवासी अल्मोड़ा व मोहित कुमार पुत्र रूपेंद्र पाल सिंह (20) निवासी कंजुमा पोस्ट व्यलो जिला बदायूं (यूपी) को प्राथमिक उपचार दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी - वैज्ञानिक से IPS अधिकारी तक का सफर, डॉ. जगदीश चंद्र के कन्धों पर CM धामी और DGP ने सजाए सितारे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.