भीमताल। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन से झील के चारों ओर सड़क सुरक्षा के लिए टूटी, जमीन धसी जगहों पर दीवारों का निर्माण कर सुरक्षा देने की बात कही।

भीमताल बीती भारी बारिश के कारण झील किनारे ट्रेक एवं बैंच लगी पर्यटकों की बैठने की जगह साइड दीवार गिरने से झील में समा गई, सड़क किनारे बने ट्रेक रूट पर दरारे आ गई है जिससे पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों के लिए असुरक्षा बनी हुई है।

ऐसा ही हाल झील के चारों ओर अन्य जगह भी सड़क किनारे झील की सुरक्षा दीवार गिरी हुई है, कहीं पर जमीन धस रही है जिससे सड़क किनारे पैदल चलने वालों दोपहिया वाहनों के लिए भी असुरक्षा की बड़ी दिक्कत बनी हुई है।

नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने मामले पर तत्काल झील-सड़क से जुड़े विभागों, नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से पर्यटन स्थल की सड़कों की सुरक्षा के लिए झील के चारों ओर गिरी दीवारों का निर्माण, झील पर्यटक सुरक्षा के लिए झील के चारो ओर उच्च कोटि सेफ्टी रैंलिंग लगाने कि माँग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, सांस्कृतिक तत्वों से पाठ्यक्रम को रोचक बनाने पर जोर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.