Indian marketplace

पिथौरागढ़। पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के चलते सड़क बंद होने से जिला मुख्यालय में पिछले पांच दिन से सब्जी और फलों के वाहन नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते सब्जियों का संकट गहरा रहा है।

बारिश के चलते सड़कें बंद होने से पीलीभीत से यहां आने वाले सब्जी और फल के वाहन नहीं पहुंचे हैं। नगर के प्रमुख फल-सब्जी के थोक विक्रेता भूरे मियां अंसारी ने बताया कि बुधवार से आज तक कोई भी वाहन नहीं पहुंचा है।

बताया कि पीलीभीत से फल-सब्जी लेकर आ रहे वाहन टनकपुर और धौन में खड़े हैं। इससे सब्जियों का संकट हो गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वाया हल्द्वानी होते हुए सब्जी के कुछ वाहन यहां पहुंचेंगे।

पिथौरागढ़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते स्थानीय किसानों की ओर से लगाई गई सब्जी भी बर्बाद हो गई है। कई जगहों पर खेत मलबे में तब्दील हो गए हैं।

सड़कें बंद होने से भी स्थानीय सब्जी बाजार में नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते लोगों को कुछ विक्रेताओं के पास पहले से रखी सब्जी को महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 1 नवंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.