पुलिस और श्रीबालाजी ज्वेलर्स में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर 

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और श्रीबालाजी ज्वेलर्स में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली जा लगी।

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात की है। जब पुलिस टीम बहादराबाद क्षेत्र में भेल तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, दोनों को रोकने के लिए पुलिस टीम जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही बदमाशों ने पुलिस

पर फायर झोंक दिया और धनौरी की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही बहादराबाद, रानीपुर, ज्वालापुर सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और सीआईयू की टीम ने बदमाशों का पीछा किया।

बहादराबाद से धनौरी जाते हुए फिर से बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के चेस्ट व अन्य जगह गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरार की तलाश में एक टीम ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर नताशा सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर बदमाश का जो सामान मिला है उसकी जांच चल रही है।

मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश का चेहरा डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश से मिलता जुलता है। अभी ये कहना जल्दबाजी होगा कि ये वही बदमाश हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.