देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टि बाधित बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया।

उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टि बाधित उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आप सभी लोग जिस किसी भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां निश्चित ही सफलता पाएंगे।

ऐसा कोई कार्य नहीं है जो आप लोग नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासरत हैं। दिव्यांग शब्द भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश में कई स्थानों पर आपदा की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे आपदा से प्रभावित लोगों के बीच जाएं और उनकी जो सेवा, मदद हो सकती है वे करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम प्रधानमंत्री के शब्दों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का भी बॉल पर किक मारकर शुभारंभ किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा में चुनावी बिगुल! विपिन पांडे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, जारी किया पहला घोषणा पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.