लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को सतर्कता विभाग की टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ  किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को आज सतर्कता विभाग की टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में की गई।

शिकायतकर्ता, एक ठेकेदार, ने सतर्कता अधिष्ठान को सूचित किया था कि उसके द्वारा भीमताल स्थित विद्युत यांत्रिकी खंड में ₹3 लाख का कार्य पूरा करने के बाद, भुगतान के एवज में अभियंता दुर्गेश पंत ने रिश्वत की मांग की थी।

सतर्कता टीम ने जाल बिछाते हुए अभियंता को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद टीम ने अभियंता के आवास और अन्य संपत्तियों की तलाशी ली। इस मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।

उसकी चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है। सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने टीम को उनकी सफल कार्रवाई के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है या अवैध संपत्ति अर्जित की जाती है।

तो वे सतर्कता विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर सूचना दें और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में भाग लें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.