बीडी पांडे अस्पताल में किया कूल्हे की हड्डी का प्रत्यारोपण

करीब डेड़ से दो लाख खर्च का आपरेशन हुआ निःशुल्क 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल डॉक्टर दे रहे हैं मरीजों को निशुल्क सुविधा के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र रावत ने 75 वर्षीय मरीज की कूल्हे की हड्डी (बॉल) प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की है।नैनीताल : बीडी पांडे अस्पताल में कूल्हे की हड्डी का निःशुल्क प्रत्यारोपण

लगभग डेड़ से दो लाख खर्च वाला आपरेशन आयुष्मान कार्ड से मुफ्त करवाकर मरीज ने भी अस्पताल प्रबंधन का आभार प्रकट किया है।नैनीताल : बीडी पांडे अस्पताल में कूल्हे की हड्डी का निःशुल्क प्रत्यारोपण

जानकारी के मुताबिक बेतालघाट निवासी देव सिंह बोरा (75) तीन सप्ताह पूर्व गांव में गिरकर चोटिल हो गए थे। गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी।

दर्द के कारण वह उठ बैठ व चल नहीं पा रहे थे। परिजन उनको इलाज के लिए रानीखेत अस्पताल ले गए,लेकिन वहां से उनको हायर सेंटर जाने की राय दी गई।

हल्द्वानी निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च डेढ़ से दो लाख होने के कारण उन्होंने हार मान ली।

जिसके चलते मरीज को घर में ही दर्द में रहना पड़ा। जिसके बाद उनके पुत्र को किसी व्यक्ति ने बीडी पांडे अस्पताल जाने की सलाह दी।

बीडी पांडे अस्पताल में आने के बाद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक उनके टूटे हुए कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन कर दिया।

बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि दो घण्टे के ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के कूल्हे की टूटी हुई बॉल बदली गई है।

बताया कि बाहर यही ऑपरेशन का खर्च लगभग डेढ़ से दो लाख हो सकता है।

लेकिन बीडी पांडे अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के तहत मरीज का इलाज मुफ्त किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विजयदशमी पर मां दुर्गा को भावुक विदाई, सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.