रानीखेत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। कार्यक्रम महाविद्यालय की एनसीसी प्रकोष्ठ एवं एनएसएस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न कराया गया। विशेष रूप से विज्ञान संकाय भवन के चारों ओर स्वयं स्वयंसेवियों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा सफाई की गई।रानीखेत महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम किया गया आयोजित

अनावश्यक झाड़ियां, घास व प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। कॉलेज के रास्ते पर बरसात के कारण बड़ी हुए झाड़ियों को साफ किया गया।

इसके पश्चात महाविद्यालय में स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा का दायित्व हम सभी का है, पर्यावरण प्रदूषण के चलते आज मानव जीवन गम्भीर खतरे में पड़ गया है।रानीखेत महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम किया गया आयोजित

यदि पर्यावरण के प्रति हम नहीं चेते तो इसका भयंकर परिणाम हम व हमारी पीढ़ियों को भुगतना होगा। हमारे युवाओं इस जिम्मेदारी को समझें और पर्यावरण सुरक्षा को गम्भीरता से लें।

इसके पश्चात प्राचार्य ने महाविद्यालय परिवार को स्वच्छता शपथ दिलाई। स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सेवी, महाविधालय के अन्य छात्र, छात्राएं, प्राध्यापकण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह स्वच्छता कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कमला देवी, एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ शंकर कुमार व डॉ सी.एस. पंत के निर्देशन में संचालित किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.