ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल झील में अब सैलानी नौकायन का लुत्फ भी उठा सकेंगे। साथ ही लोहाखाम ताल झील को भी धार्मिक और पर्यटन स्थल से जोड़ा जाएगा।

पर्यटन विभाग की ओर से हरीशताल झील और लोहाखाम ताल झील का निरीक्षण कर दोनों झीलों को विकसित करने के लिए सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी है।

शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही विभाग की ओर से निर्माण कार्य किए जाएंगे।

जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि हरीशताल झील में सैलानियों की आवाजाही बढ़ाकर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए विभाग की ओर से ट्रैकिंग रूट, नौकायन संचालन, झील किनारे फुटपाथ, सैलानियों के बैठने के लिए बेंच और कुमाऊंनी शैली के स्थानीय लोगों के मकानों को होम-स्टे से जोड़ा जाएगा। 

लोहाखाम ताल की पौराणिकता से पर्यटकों को रूबरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भाई बना भाई का कातिल: आर्थिक तंगी और शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!