ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर दून पुलिस का शिकंजा..ताबड़तोड़ छापेमारी में 4 लोग गिरफ्तार..26 स्पा सेंटरों के संचालकों पर पुलिस एक्ट में कार्यवाही

इस दौरान पटेल नगर क्षेत्र में मंडी के पास लाइनवुड स्पा एंड सैलून में 03 पुरुषों व 3 महिलाओं के आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर संबंधित स्पा संचालिका सहित 4 लोगो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम ,1956 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया। जबकि मौके से 05 पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया।

देहरादून। स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले लोगों का पर्दाफाश करते हुए दून पुलिस ने थाना पटेल नगर क्षेत्र के स्पा सेंटर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जबकि मौके से 05 पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया..एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर शहर में संचालित 70 स्पा सेंटर पर अचानक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान 26 स्पा सेंटरों में अन्नमिताएं पाए जाने पर उनके संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर रविवार  29 सितंबर 2024 को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 70 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरों,आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में पूछताछ की गई तथा स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 29 चालान करते हुए 10,750/= रू० संयोजन शुल्क की धनराशि वसूली गई तथा 26 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!