पहाड़ों पर सड़क हादसे होने की काफी ज्यादा संभावना होती है. अक्सर लोग तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं, और ये नहीं ध्यान देते कि पहाड़ी मोड़ अंधे होते हैं. यानी सामने से आ रही गाड़ी तब तक नहीं दिखाई देती, जब तक वो मोड़ के दूसरी तरफ न आ जाए।

ऐसे में मोड़ पर गाड़ी धीमे कर लेना बेहद जरूरी होती है. एक शख्स का वीडियो वायरल (Bike accident on mountain viral video) हो रहा है, जिसने पहाड़ी रास्ते पर ऐसी ही गलती कर दी. वो एक अंधे मोड़ पर भी बाइक चलाता रहा, तभी अचानक सामने से एक कार आ गई।

उसके बाद जो हुआ, वो देखकर लोगों का कहना है, ‘हेलमेट नहीं होता तो सिर तरबूज की तरह खुल जाता!’ उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police Bike Accident Viral Video) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@uttarakhandpolice) पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो लोगों को सावधान करने के लिए पोस्ट किया गया है।

इस वीडियो में एक सड़क हादसे को दिखाया गया है जो पहाड़ी रास्ते पर हो जाता है. वीडियो पोस्ट करते हुए पुलिस की ओर से लिखा गया- “मोड़ों पर वाहन की तेज गति, जीवन की क्षति…मोड़ों पर वाहन की गति को नियत्रिंत रखें।”

बाइक सवार का हुआ एक्सिडेंट
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक चलाक तेज रफ्तार में पहाड़ी रास्ते पर गाड़ी चला रहा है. वो एक स्पोर्ट्स बाइक चला रहा है, जिसकी स्पीड काफी ज्यादा होती है. उसने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट, जैकेट, जूते आदि सब कुछ पहना है, मगर तेज बाइक चलाने की गलती कर देता है।

इसके बाद जैसे ही वो मोड़कर पर घूमता है, सामने से चली आ रही कार से वो जा भिड़ता है. गिरने के बाद उसका सिर कार के टायर के नीचे आते-आते बचता है. अगर वो हेलमेट नहीं पहना रहता, तो निश्चित रूप से उसकी जान जा सकती थी।

https://www.instagram.com/reel/DAh6lVMOSo0/?igsh=MTBmeHhhYXhzbWZ1Ng==

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 69 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ब्रेजा ड्राइवर ने ब्रेक मार दिया, जिससे वो शख्स बच गया।

एक ने कहा- ‘हेलमेट नहीं होता तो सिर तरबूज की तरह खुल जाता!’ एक ने कहा कि ये रोड है, रेसिंग ट्रैक नहीं, कृपया गाड़ी धीरे चलाएं. एक ने कहा कि ऐसे लोग दूसरे की जान जोखिम में डालते हैं।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.