हल्द्वानी स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में फ्रिज सही करने आए मैकेनिक की मौत, सर पर गिरा सिलेंडर

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

हल्द्वानी। स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में गुरुवार को किच्छा से फ्रिज सही करने आए मैकेनिक के ऊपर सिलेंडर गिर गया जिससे उसाके सर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही फ्रिज सुधरने वाले मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई, फ्रिज मैकेनिक के घर में जैसे ही मौत की खबर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

दर्जनों लोग किच्छा से हल्द्वानी पहुंचे जिन्होंने स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिक पर गंभीर आरोप लगाएं।

पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने कहा कि दुकान स्वामी के लापरवाही की वजह से विक्की मैकेनिक की मौत हुई है।

उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि मैकेनिक के परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.