एसएसपी नैनीताल का संदेश एवं दीपावली पर्व पर जनता की सुरक्षा हेतु अपील

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी सम्मानित नागरिकों एवं सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 

     उन्होंने कामना की है कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द व सुरक्षा से परिपूर्ण हो।

SSP नैनीताल ने नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली का त्यौहार सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से मनाएं।

उन्होंने निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

■ नशे में वाहन न चलाए एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

■ पटाखे जलाते समय सतर्कता, सुरक्षा का ध्यान रखें एवं बच्चों की देखरेख सुनिश्चित करें।

■ यदि किसी भी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि या कोई भी असामान्य घटना घटित होती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि इस दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं और नैनीताल की शांति एवं सुरक्षा में अपना सहयोग दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का बड़ा बयान, रेखा आर्य–गिरधारी लाल साहू विवाद पर साधा निशाना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.