दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दर्दनाक हादसा,आवारा पशु से टकराकर एक स्कूटी सवार युवक की मौत

हल्द्वानी। मोटाहल्दू में दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें एक आवारा पशु से टकराकर एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चौकी हल्दुचौड़ के प्रभारी गौरव जोशी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोटाहल्दू ग्रामीण बैंक के समीप एक युवक सड़क किनारे घायल पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक एक आवारा गाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गाय भी इस घटना में घायल हुई थी।
मृतक की पहचान तीनपानी स्थित हरिपुर पूर्णानंद निवासी सुखसागर गौड़ (34) के रूप में हुई।

वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मऊ का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह देर शाम लगभग 8:30 बजे मोटाहल्दू से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
आवारा पशुओं की समस्या क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है और इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कड़े कदम उठाएं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.