ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड पुलिस की सराहनीय पहल से बुजुर्गों की दिवाली यादगार बनी यादगार 

देहरादून। दिवाली का त्योहार हर कोई अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों संग मनाता है। चारों तरफ उजियारा जीवन में एक नई उमंग और उल्लास लेकर आता है, लेकिन हमारे बीच में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके जीवन में से यह खुशी दूर है।
उनके जीवन की इस कमी को दूर करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एक खास पहल की। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

उत्तराखंड पुलिस की सराहनीय पहल से बुजुर्गों की दिवाली यादगार बन गई। दरवाजे पर पुलिस उनका हालचाल जानने पहुंची तो बुजुर्गों के आंसू छलक पड़े। पुलिस ने बुजुर्गों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उन्हें ये अहसास दिलाया कि वह अकेले नहीं है। पुलिस उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।

कभी कोई हालचाल जानने नहीं पहुंचा। क्या दिवाली और क्या होली… परिवार से ठुकराए या अन्य परिस्थतियों के चलते अकेले रह रहे उन बुजुर्गों के लिए कोई त्योहार नहीं होता, लेकिन यह दिवाली उनके लिए यादगार बन गई। थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र में निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों की कुशलक्षेम ली गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन मे थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले सीनियर सिटीजन की कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जाना गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 अगस्त2026

You missed

error: Content is protected !!