नैनीताल के नगर पालिका सभागार में गाइड्स को प्रशिक्षण के साथ मिला नया ड्रेस कोड समापन

समारोह में सीओ क्राइम ट्रैफिक श्री हरबंश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  आयोजित सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन समारोह संपन्न हुआ, जिसमें 43 पंजीकृत गाइडों ने भाग लिया।

इस चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य गाइडों के सेवा कौशल और व्यावसायिकता को बेहतर बनाना था, ताकि वे पर्यटकों को एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान कर सकें।नैनीताल : नगर पालिका सभागार में गाइड्स को प्रशिक्षण के साथ मिला नया ड्रेस कोड

कार्यक्रम का आयोजन जिला पर्यटन कार्यालय, नैनीताल द्वारा किया गया, जिसमें नैनीताल के सीओ क्राइम/ट्रैफिक श्री हरबंश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर, जिला पर्यटन अधिकारी श्री अतुल भंडारी ने पर्यटन विभाग द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए प्रतीकात्मक ओवरकोट गाइड्स को वितरित किए। यह ड्रेस कोड गाइड्स की पेशेवर पहचान का प्रतीक है।नैनीताल : नगर पालिका सभागार में गाइड्स को प्रशिक्षण के साथ मिला नया ड्रेस कोड

जो उन्हें अन्य पर्यटन कर्मचारियों से अलग करता है और पर्यटकों के बीच एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है।

इस समापन समारोह में पूर्व निदेशक पर्यटन विभाग, भारत मंत्रालय के श्री आनंद सिंह , समर्पित मीडिया सोसाइटी के श्री पंकज शर्मा, जिला पर्यटन कार्यालय से पंकज जी, और नगर पालिका से शिवराज जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चार दिवसीय इस प्रशिक्षण में गाइडों को संचार कौशल, ग्राहक संतुष्टि, व्यक्तित्व विकास, पर्यटकों की सुरक्षा, पेशेवर छवि, टीमवर्क और नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षकों में अनुभवी सॉफ्ट स्किल ट्रेनर श्री सोहन चौधरी, होटल प्रबंधन संस्थान रामनगर के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह, और पूर्व पर्यटन निदेशक डॉ. आनंद कुमार सिंह शामिल रहे।नैनीताल : नगर पालिका सभागार में गाइड्स को प्रशिक्षण के साथ मिला नया ड्रेस कोड

सीओ श्री हरबंश ने अपने संबोधन में कहा, “इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम गाइड्स को अपने कार्य में कुशल बनाते हैं और नैनीताल के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।

पर्यटकों को एक सुरक्षित और संतोषजनक अनुभव प्रदान करने के लिए गाइड्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” श्री हरबंश ने कार्यक्रम के दौरान गाइड्स से बातचीत भी की और उनके अनुभवों को सुना।

इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल गाइड्स को व्यावसायिक कौशल से लैस करता है, बल्कि नैनीताल के पर्यटन को भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है।

पर्यटन विभाग द्वारा प्रदान किए गए नए ओवरकोट गाइड्स के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होंगे और उनके पेशेवर स्वरूप को निखारेंगे, जिससे वे नैनीताल के पर्यटन क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्टता ला सकें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की रामलीला में 43 वर्षों से मेघनाद का किरदार निभा रहे मिथिलेश पांडे, दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.