ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

डिवाइडर से टकराने के बाद बारातियों से भरी कार पलटी, चार की मौत, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

राजधानी देहरादून में दो दिनों में लगातार दो घटनाओं के बाद हरिद्वार से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है हरिद्वार जनपद से सामने आ रही है।

जहां गुरुबार रात बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है, तथा पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके एवं अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायलों की मदद, जानकारी एकत्र कर परिजनों, मीडिया जगत को सूचना देने समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई है, तथा अभी भी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार रात लगभग साढ़े नौ बजे मनीष पुत्र बृजेश निवासी इख्तारपुर थाना दौराला मेरठ की बारात सोनम पुत्री धर्मपाल मकान नंबर 159 पूर्वी दीनदयाल चंद्रपुरी रुड़की के घर आ रही थी।

बारात की एक गाड़ी स्कॉर्पियो नंबर UP 15 DD 3111 जिसमें लगभग 10 व्यक्तियों का सवार होना बताया जा रहा है। जैसे ही गाड़ी गुड़ मंडी मंगलौर के पास पहुंची तो अचानक डिवाइडर पर चढ़ने के कारण सड़क पर कई बार पलटी। जिस कारण हुए एक्सीडेंट में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व घायलों को थाना मोबाइल, पीसी और 108 एवं राहगीरों की मदद से सक्षम हॉस्पिटल मंगलौर और सिविल हॉस्पिटल रुड़की भेजा गया।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी में एक और व्यक्ति के सवार होने की जानकारी मिली, जिस पर एसपी देहात के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास चारों तरफ सर्च अभियान चलाने पर लगभग 1 घंटे की सघन सर्च के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क के बाईं ओर अंधेरे में बदहवास हालत में बैठा हुआ एक व्यक्ति मिला जिसका नाम आदित्य पुत्र विपिन उम्र 19 वर्ष निवासी अख्तियारपुर, दौराला, मेरठ मिला जिसे चेकअप हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में बाघ का आतंक: बुजुर्ग को बनाया शिकार, गांव में दहशत

You missed

error: Content is protected !!