भारतीय जनता पार्टी मंडल के अंतर्गत संगठन महापर्व के अवसर पर मंडल के शक्ति केंद्र स्नो व्यू मल्लीताल के पांच बूथों के अध्यक्ष और 12 सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल के अंतर्गत संगठन महापर्व के अवसर पर मंडल के शक्ति केंद्र स्नो व्यू मल्लीताल के पांच बूथों के अध्यक्ष और 12 सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया गया।

बूथ संख्या 79 में पुष्पा राणा, 80 में प्रकाश चंद्र, 81 में चंपा रेखाड़ी, 82 में हिमांशु उपाध्याय, 78 में चंदर खन्ना को बूथ अध्यक्ष बनाया गया तथा बूथों के 11 सदस्य की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इन बूथों का गठन करने में स्नो व्यू शक्ति केंद्र संयोजक  तारा राणा एवं सहयोगी मुकुल सती के साथ मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, विक्रम सिंह रावत, तुलसी कठायत, पुष्पा राणा,मुकुल कांडपाल, मथुरा राम,काजल,कंचन वर्मा,मंजू शर्मा, जया तीवारी,रोहित कुमार, रमा भट्ट,हिमांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! कैंची धाम वीकेंड पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन; पर्यटकों को शटल सेवा से मिलेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.