लालकुआं पुलिस ने दो मामलों में शराब और चरस की तस्करी कर रहे 02 युवकों को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन  दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 86 पाउच अवैध कच्ची शराब एवम 90 ग्राम चरस के साथ 02 युवकों को गिरफ्तार किया है।

1- टांडा रोड जंगल लालकुआं से कृष्णा बासवाल पुत्र महेश बासवाल निवासी राजीव नगर कालिका मंदिर बिन्दुखत्ता थाना लाल कुआं उम्र20 वर्ष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

चरस के साथ गिरफ्तार
थाना लालकुआँ पुलिस टीम द्वारा रेलवे पुल के पास , शिव मन्दिर के सामने शनि मन्दिर चबूतर के पास से संजीत मण्डल पुत्र पंचानन मण्डल निवासी निर्मल कालोनी निकट 2 किलोमीटर लालकुआं उम्र 22 वर्ष को 90 ग्राम चरस नाजायज के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को मिलेगी गति, 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.