बाइक सवार युवकों को डंपर ने रौंदा,एक युवक की मौके पर ही मौत,दूसरे ने हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम 

रामनगर। ढिकुली में एक रिजॉर्ट में काम करने वाले बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अजय नेगी (34) पुत्र हयात नेगी निवासी गुलार (अल्मोड़ा) और खीमानंद बुधलाकोटी (22) पुत्र प्रकाश चंद्र बुधलाकोटी निवासी खलाड़ सिमलखा बेतालघाट रविवार देर रात बाइक से मोहान से रामनगर की ओर आ रहे थे।

बाइक अजय नेगी चल रहा था। ढिकुली के एक रिजॉर्ट के पास पहाड़ की ओर जा रहे डंपर (यूके 04 सीसी 0222) ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अजय नेगी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि खीमानंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे रामनगर सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय खीमानंद ने भी दम तोड़ दिया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनों मृतक ढिकुली के एक रिजॉर्ट में काम करते थे।

उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.