ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लालकुआं एवं चोरगलिया पुलिस ने 3 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 19.60 ग्राम स्मैक बरामद

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण में तथा  दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं व राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कब्जे से क्रमशः- 09.28 ग्राम, 05.41ग्राम, 04.91 ग्राम कुल- 19.60 ग्राम स्मैक बरामद की है। 

कोतवाली लालकुंआ-

     पुलिस टीम द्वारा चित्रकूट तिवारी नगर बिंदुखत्ता स्थित वन देवी मंदिर के पास बनी पुलिया से अभियुक्त चंदन सिंह मेहता उर्फ गना पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी—खुरियाखत्ता नंबर 12 नियर राजकीय इंटर कॉलेज खुरियाखत्ता बिन्दुखत्ता लालकुआँ नैनीताल को 09.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

  अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।नैनीताल पुलिस का नशे पर वार जारी;  3 नशा तस्कर गिरफ्तार

 अभियुक्त पूर्व में भी हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी एक्ट के अंतर्गत जेल जा चुका है। 

थाना चोरगलिया-

2 नशे के तस्कर गिरफ्तार

  दिनांक 06/02/25 को थाना चोरगलिया के MVR बैरियर पास से अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम पहसैनी, गुरुद्वारे से आगे,थाना नानकमत्ता,उधम सिंह नगर को 5.41 ग्राम स्मैक व उसके सगे भाई हरजिंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम पहसैनी,गुरुद्वारे से आगे,थाना नानकमत्ता, को 4.91ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

     अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना चोरगलिया में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्ध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.