ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिल्ली में सरकार गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को उनके विभाग अलॉट कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 5 विभाग रखे हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त विभाग और विजिलेंस समेत कुल पांच विभाग रखे हैं। वह गृह, सर्तकता और योजना विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को शिक्षा, परिवहन और पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर परास्त करने वाले प्रवेश वर्मा को सरकार में उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने अपने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी थी उसी तरह रेखा गुप्ता ने भी प्रवेश वर्मा को यह अहम विभाग संभालने को कहा है। इसके अलावा दिल्ली की खराब सड़कों को सुधारने का महत्वपूर्ण काम भी उनके पास ही होगा।

सूत्रों का कहना है कि सिख चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा को स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्योग मंत्री बनाया गया है।करावल नगर से जीतकर मंत्री बने कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन, आर्ट एंड कल्चर विभाग सौंपा गया है।

बवाना से विधायक और दलित चेहरे के रूप में शामिल गए गए रवींद्र कुमार इंद्रराज के पास समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

आशीष सूद को राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को संभालना है। पंकज कुमार सिंह को कानून, विधायी मामले और आवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखिए मंत्रियों और विभागों की पूरी लिस्ट

1. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता, योजना

2. प्रवेश वर्मा (उपमुख्यमंत्री)- शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन

3. मनजिंदर सिंह सिरसा- स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग

4. रवींद्र कुमार इंद्राज- समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम

5. कपिल मिश्रा- जल, पर्यटन, संस्कृति

6. आशीष सूद – राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

7. पंकज कुमार सिंह- कानून, विधायी मामले, आवास।

(अभी यह सूची सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक है, आधिकारिक ऐलान बाकी)

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: लापता युवक दीपक जोशी की संदिग्ध मौत, जंगल में मिला शव

You missed

error: Content is protected !!