हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पिछले साल रामलीला के दौरान जमीनी विवाद को लेकर एक हत्या हुई थी।

जांच में पता चला था कि जिस जमीनी विवाद को लेकर मर्डर हुआ था उसे जमीन का अब कोई वारिस नहीं है।

इसलिए पूरे मामले में न्यायालय में वाद चलकर अब उसे जमीन को राज्य सरकार में निहित कर दिया गया है।

आज उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचकर साडे 18 बीघा जमीन को कब्जे में लेकर राज्य सरकार में निहित कर दिया गया है।

 वहां राज्य सरकार की भूमि के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि संबंधित जमीन में यूपी जिला अधिकारी कोर्ट में वाद चलने के बाद अब मामला निस्तारित करते हुए संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित करते हुए जमीन का कब्जा भी ले लिया गया है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कुमाऊं के 300 से अधिक अधिकारी-कर्मियों के तबादले की तैयारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.