हल्द्वानी। बंद कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। हल्द्वानी के बरेली रोड के खन्ना फार्म निवासी एक महिला का शव कमरे में मिला।

जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार मौत का कारण प्रथमदृष्टया ब्रेन हेमरेज माना है। महिला के मुंह व कपड़ों में खून लगा था।

जानकारी के मुताबिक बरेली के थाना किला चौधरी तालाब निवासी 56 वर्षीय रामप्यारी पति स्व. रामदास शर्मा खन्ना फार्म डी क्लास तीनपानी में किराए में रहती थीं।

महिला के पति सरकारी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी थे, कुछ साल पहले ही महिला के पति की मौत हो गई थी। महिला के बच्चे बरेली में ही रहते हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि रामप्यारी कमरे से बाहर नहीं निकली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और देखा तो महिला जमीन पर पड़ी थी।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि महिला शुगर-ब्लड प्रेशर से ग्रसित थी। बरेली से आए बेटे ने बताया कि रविवार रात मां ने पोते से ठीक से बात की थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.