हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गड़प्पू के पास एक कार का अचानक टायर फट गया।

इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात मोहित पाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी नई दिल्ली अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे।

इस दौरान कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला।

पुलिस ने दोनों के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कलेक्ट्रेट में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, विवाहित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी; आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.