नैनीताल। तल्लीताल बाजार निवासी सिंध हॉर्स रेजिमेंट के उत्कृष्ट अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह का पटियाला की एक जिम में अभ्यास करते हुए हृदयगति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया।

स्व. अनुज साह वर्तमान में इंडिपेंडेंट रिकॉनिसेंस स्क्वाड्रन,पंजाब के कमांडिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे ।

स्व. अनुज साह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अनुज साह का निधन न केवल उनके परिवार के लिए जबकि संपूर्ण नैनीताल के लिए अपूर्णीय क्षति है ।

स्व. अनुज साह की आकस्मिक निधन पर साह-चौधरी समाज नैनीताल ने मौन रख कर ईश्वर से पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करी। 

 साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चौधरी, मनोज साह ( मन दा), शैलेन्द्र साह,शैलेन्द्र चौधरी, हितेश साह,मयंक साह, मोहित साह, हर्षित साह, मोहित लाल साह, मारुति नंदन साह,विमल चौधरी,बिमल साह,किशन लाल साह,आलोक साह, अनूप साह,विवेक साह, कनक साह,नीरज साह, भुवन लाल साह,रितेश साह,अश्विनी साह,इंद्र लाल साह,विवेक साह,सीमा साह, डा. बिशना साह,भारती साह,राखी साह,ईशा साह ने अनुज साह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के पांच जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.