नैनीताल चार दिवसीय धेनु मानस गौ कथा का आयोजन किया जा रहा है  सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति कुमाऊनी वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल हुई।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  चार दिवसीय धेनु मानस गौ कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसने भारतीय को गौ क्रांति मंच के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा ठंडी सड़क पाषाण देवी मंदिर पूजा अर्चना पुरोहित जगदीश चंद्र भट्ट के द्वारा संपन्न कराई गई।नैनीताल में चार दिवसीय धेनु मानस गौ कथा का आयोजन

मुख्य यजमान श्री कृष्ण चंद्र शर्मा वह उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा ने कलश पूजन की उसके बाद मातृशक्ति अपने कुमाऊनी वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल हुई कलश यात्रा तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर से बाजार होते हुए।

माल रोड मां नैना देवी मंदिर आकर यात्रा संपन्न हुई यात्रा में सैकड़ो मातृशक्तियों ने भाग लिया महिलाएं जनम जनम का नाता है। गाय हमारी माता है का नारा लगाते हुए यात्रा में शामिल हुई।

कल 18 तारीख से 21 तारीख तक डीएसए ग्राउंड में दिव्य धेनु मानस गौ कथा प्रारंभ होगी । धेनु मानस ग्रंथ के रचयिता गौ गंगा कृपाक्षी क्रांति अग्रदूत पूजनीय गोपाल मणि महाराज व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा श्रवण करायेगे।

गौ कथा सांसद विशंभर पांडे ने कहा कि यह कथा एक जन जागरण के लिए हो रही है जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय माता का सम्मान भारत की सरकार दे जिससे गौ हत्या बंद हो और उन्होंने आह्वान किया है।

क्षेत्र की जनता अधिक से अधिक संख्या मैं आकर इस कथा को सुनने आए। और गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का जो संकल्प परम पूज्य गुरुदेव का है उसमें यह कथा नहीं एक आंदोलन है ।

लोगों को जगाने का क्योंकि गौ माता की आज भारत सनातन धर्म की मूल है और वह आज ही आज दिन ही अवस्था में है जो कत्ल खाने जा रही है। हमारी मांग सरकार से यह है कि गौ माता को अभिलंब राष्ट्र माता घोषित करें।

कल कथा 1:00 से प्रारंभ होगी 5:00 तक चलेगी 21 तारीख को विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन होगा कलश यात्रा में शामिल थे भावना रावत, कमला रावत, बसंती इंदिरा बिष्ट, महेंद्र जोशी आदि महिलाएं शामिल थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल: कार्यवाहक कुलसचिव को जमीन पर गिराकर पीटा, कर्मचारी यूनियन के चार पदाधिकारी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.