आंगन से चार साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार शोरगुल सुनकर गधेरे के पास शव छोड़ भागा

बागेश्वर। शनिवार देर रात कांडा तहसील के ग्राम माणा रावतसेरा में आंगन से गुलदार बच्चे को उठा ले गया।

चार वर्षीय नैतिक पुत्र किशोर सिंह को गुलदार घर से करीब 400 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। ग्रामीणों के शोर गुल की आवाज सुनकर गुलदार गधेरे के पास शव छोड़ कर भागा।

रात में प्रशासन व वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर पहुंचे डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

शव को रात में पीएम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है।

यह भी पढ़ें :  अयोध्या में 30 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, 10वें दीपोत्सव पर सरयू तट बना दिव्य और भव्य, उपराष्ट्रपति समेत दिग्गज रहे मौजूद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.