ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल में गंदगी करने पर व्यापारियों पर  चला नगर पालिका का डंडा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा शहर की स्वच्छता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पालिका के सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान और मुख्य सफाई निरीक्षक सुनित कुमार ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों और दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों का कूड़ा सड़कों और नालियों में फेंक रहे हैं, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है।

पालिका ने न केवल दोषियों पर जुर्माना लगाया, बल्कि आमजन और दुकानदारों से अपील भी की कि वे कूड़ा सड़कों या नालियों में न फेंकें। लोगों को कूड़ा संग्रहण के लिए निर्धारित स्थानों पर ही डालने की सलाह दी गई।

नगर पालिका ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नियमित निरीक्षण और कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और स्वच्छ नैनीताल के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक सम्पन्न, 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

You missed

error: Content is protected !!