ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 बनभूलपुरा पुलिस की सतर्कता से अपराध पर प्रभावी अंकुश

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के द्वारा पुलिस ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम सतत गश्त कर अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

      पुलिस टीम द्वारा दिनांक 8 मई 2025 को गश्त के दौरान नीबू के बाड़े के सामने, गोलारोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 

एक अवैध चाकू बरामद हुआ। जिसे गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा पर मु.अ.सं. 114/25, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। 

    नैनीताल पुलिस जनपद में अपराध पर कठोर नियंत्रण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त- करन पुत्र लल्ला बाबू निवासी फकीरान मस्जिद के पास, जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा (जिला नैनीताल) उम्र 21 वर्ष है। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ ही देर में करेंगे ‘विजय शंखनाद’ रैली का आगाज

You missed

error: Content is protected !!