हल्द्वानी। आगामी 14 में से हल्द्वानी काठगोदाम से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू होगी।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने बताया की यात्रा संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है 14 मई को आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का पहला दल काठगोदाम से रवाना होकर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही गूंजी पहुंचेगा जहां से जॉलिंगकोंग में आदि कैलाश और नाभीढांग में ओम पर्वत के दर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 102 यात्रियों ने अब तक यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है।

इसके अलावा कुमार मंडल विकास निगम ने यात्रियों के रहने ठहरने और आवागमन की समुचित व्यवस्था की तैयारी कर ली है साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा भी इस बार शुरू हो रही है उसको लेकर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार: कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की मौत, मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.