ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ रहा है।

इसी बीच भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा।

न्यूज एजेंसी ANI ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. ‘Act of War’ ऐसा कदम है, जो किसी देश की सुरक्षा को सीधे चुनौती देता हो और जिसके बाद युद्ध की स्थिति बन जाए।

PMO में लगातार चल रही हाईलेवल मीटिंग

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लगातार हाईलेवल मीटिंग चल रही है। शनिवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक बुलाई है। 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, CDS समेत तीनों सेनाओं के अध्यक्ष मौजूद थे।

भारत के प्रहार से डर गया पाकिस्तान

भारत के हमलों से पाकिस्तान पूरी तरह पस्त हो चुका है। भारतीय सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान सेना का मनोबल टूट चुका है। पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि अगर भारत आगे के हमले बंद कर दे तो वह तनाव कम करने पर विचार करेगा।

विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात करने के बाद जियो न्यूज से कहा, “अगर भारत आगे के हमले बंद कर दे तो पाकिस्तान तनाव कम करने पर विचार करेगा। हालांकि, अगर भारत आगे कोई हमला करता है, तो हम भी जवाब देंगे।”

ऑपरेशन सिंदूर से बौखला उठा पाकिस्तान

22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की जान ले ली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर बमबारी की। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। आतंकियों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान की सेना बौखला उठी।

बुधवार शाम दुश्मन देश ने भारत पर ड्रोन से हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया इसके बाद गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 400 से ड्रोन हमले किए गए।

हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को धवस्त कर दिया। पाकिस्तान के इस हमले का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें :  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 450 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!