हल्द्वानी। गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण ने बड़ा एक्शन लेते हुए शनिवार को जोरदार कार्रवाई की।

सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ अवैध प्लॉटों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान सीओ नितिन लोहनी, बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी और प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, करीब तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

जिस पर पहले से ही विकास प्राधिकरण ने चालान और नोटिस जारी कर दिए थे। प्रशासन को आशंका थी कि कार्रवाई के दौरान हंगामा हो सकता है, लिहाजा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और दावा किया कि उन्होंने वह ज़मीन खरीदी थी और वैध रूप से प्लाटिंग कर रहे थे।सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने साफ शब्दों में कहा, “अवैध प्लाटिंग और निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।” इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल गया है कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में प्राधिकरण अब अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लोअर मॉल रोड पर जल्द दौड़ेंगे वाहन, मरम्मत कार्य पूरा; पहले दोपहिया और फिर चौपहिया वाहनों को मिलेगी अनुमति
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.