दिनांक 17.05.2025 को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी के  हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रार्न्तगत भ्रमण कार्यकम / तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान / पार्किंग व्यवस्था

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 17/05/2025 को प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

1-सम्पूर्ण हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्रांतर्गत समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 06:00 बजे से पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। जो वाहन रात्रि के समय शहर हल्द्वानी में आ चुके होंगे वे प्रातः 06:00 बजे तक प्रत्येक दशा में शहर हल्द्वानी से बाहर निकल जाएं।

2- रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

3- बरेली रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

4- कालाढुगी रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन लालडॉट तिराहा/मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

5- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं रामपुर रोड/बरेली रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन कॉलटेक्स तिराहा/हाईटिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट तिराहा / ऊँचापुल होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

6- तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले महानुभावों, आम जनमानस को लाने-ले जाने वाली बसें व्यक्तियों को मिनी स्टेडियम के पास उतर कर अपने बसों को तिकोनिया चौराहा / डिग्री कॉलेज तिराहा/महारानी होटल तिराहा से होते हुए एम०बी० इटर कॉलेज मैदान में पार्क करेंगे।
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात एम०बी० इंटर कॉलेज मैदान से ही कार्यक्रम में सम्मलित लोगों को बसों में बैठाकर अपने-अपने गन्तब्य को प्रस्थान करेंगे।

7- जो महानुभाव अपने व्यक्तिगत वाहनों से कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं वह अपने वाहनों को रामलीला ग्राउंड में पार्क करेंगे।

8- कार्यक्रम आयोजनकर्ता एवं पदाधिकारी गणों / पुलिस प्रशासन/ मिडिया के वाहन आयुष अस्पताल पार्किंग सरस मार्केट एवं एचडी फाउण्डेशन स्कूल में पार्क किए जाएंगे।

9- ओके होटल/मिनी स्टेडियम रोड से संचालित होने वाले टैम्पो वाहनों का संचालन नगर निगम के पास नहर कवरिंग रोड से किया जायेगा।

नोट- तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान सिंघी चौराहा से आवास विकास तिराहा तक नैनीताल रोड में समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.