बी.डी. पांडे हॉस्पिटल में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू मलेरिया बचाव जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बी.डी. पांडे हॉस्पिटल में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू मलेरिया बचाव जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉक्टरों ने कहा डेंगू मलेरिया से बचने के लिए घर के आस-पास साफ पानी जमा नहीं होने देना है।

यदि घर के आसपास पानी जमा हुआ है तो जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल अथवा जले हुए मोबिल का छिड़काव कर दें।

सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने के साथ ही फुल बांह का कपड़ा पहनें। घर के सभी कमरों की सफ़ाई के साथ ही टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी, फ्रिज में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

गमला, फूलदान का पानी एक दिन के अंतराल पर बदलना जरूरी है। लक्षण मिलने पर फौरन जांच कराएं। जांच की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पीटीकुल कर्मचारियों ने सीखी एआई तकनीकें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.