ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को नैनीताल क्लब में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक विशेष विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा नैनीताल मंडल की कार्यकारिणी के साथ मिलकर आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न, “श्री नीम करौली बाबा जी की फोटो” एवं एक शॉल भेंट की।

मुख्य वक्ता हल्द्वानी नगर निगम के महापौर माननीय गजराज बिष्ट रहे।

उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके ऐतिहासिक विचारों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा,
“डॉ. मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर देश की एकता को एक नई दिशा दी।

आज भी भाजपा उन्हीं विचारों पर कार्य कर रही है और हमें इन सिद्धांतों को और आगे बढ़ाना है। “

विशिष्ट अतिथि के रूप में नैनीताल विधायक माननीय श्रीमती सरिता आर्या ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि
“डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाना है और सेवा को ही लक्ष्य मानना है।”

अन्य वक्ताओं में श्री देवेंद्र ढेला (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) और  विजय भट्ट (प्रदेश संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ) ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, सेवा कार्यों और विचारधारा के प्रचार पर विशेष बल दिया ।

कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों, ग्राम पंचायतों और शक्ति केंद्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस बलिदान दिवस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए और इसे ऐतिहासिक रूप प्रदान किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, ज्योति ढौंडियाल, सभासद भगवत रावत, आनंद बिष्ट, डॉ हरीश सिंह बिष्ट, बिमला अधिकारी, दया हरीश राणा, रीना मेहरा, जीवंती भट्ट, आयुष भण्डारी, भारत सिंह मेहरा, कमल जोशी, प्रदीप आर्य जी, शैलेंद्र बर्गली, खजाना डंगवाल, पूरन बिष्ट, मनोज जोशी जी, संतोष कुमार, आशा आर्या, मोहती आर्या जी, कविता गंगोला, राधा पांडे खोलिया, सुमन माहौरी, तारा राणा, लता दफोटी, गजाला कमाल, काजल आर्या, विकास जोशी, मोहती लाल साह , प्रखर , विकास जोशी, पार्थ साह, बॉब बजेठा, पंकज भट्ट, राहुल नेगी, रोहित जोशी जी, युवराज, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 19 मार्च 2026 :नवरात्रि का हुआ प्रारंभ, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
error: Content is protected !!