हल्द्वानी में अलग अलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज,पुलिस ने तलाश की शुरू

हल्द्वानी। शहर से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। यहां अलग अलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मुखानी और बनभूलपुरा थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। एक तो अपने घरवालों के नाम चिट्ठी भी लिख कर गई है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

पहला मामला – 20 जून को कठघरिया निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीती 20 जून की शाम करीब 4 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी गायब हो गई। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली।

दूसरे मामले – कमलुवागांजा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीती 21 जून की सुबह उनकी 16 वर्षीय भांजी घर से निकली और लौट कर नहीं आई।

तलाश शुरू की और जब नहीं मिली तो लौट कर घर पहुंचे। घर में उन्हें भांजी का लिखा एक पत्र मिला। इसमें उसने लिखा कि मेरे पापा मुझे प्यार नहीं करते हैं इसलिए मैं घर छोड़कर जा रही हूं।

मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

तीसरा मामला – बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गफूर बस्ती निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी लाइन नंबर 8 निवासी एक व्यक्ति के घर में बच्च्चों की देखभाल करती है।

बीती 21 जून को रात 8 बजे उनकी बेटी उक्त व्यक्ति के घर से निकली और उन्हें बताया कि वह घर जा रही है, लेकिन वो घर नहीं पहुंची। बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, 21 दिन में किए गए 45,453 आउटगोइंग कॉल; एसटीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.