ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में देर रात से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है, और जानकारी जुटाई जा रही है।

नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है।

इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम की कई टीमें शहरभर में तैनात हैं और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं।

शहरवासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें :  10K FPO योजना के तहत एफपीओ बनेंगे CSC केंद्र, ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया आयाम
error: Content is protected !!