नैनीताल में नगर पालिका कर्मचारियों ने भविष्य निधि (ईपीएफ) मांग को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया 

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। नगर पालिका कर्मियों ने भविष्य निधि (ईपीएफ) की मांग को लेकर पालिका के लेखा अनुभाग पर भविष्य निधि खाते की सही जानकारी न देकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पालिका के लेखा अनुभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन कर रहे पालिका कर्मियों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा 2005 में कर्मचारियों एमपीएस खाता खोलने के निर्देश जारी किए गए थे।नैनीताल : नगर पालिका कर्मचारियों ने भविष्य निधि (ईपीएफ) की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

जबकि पालिका द्वारा 2022 में कर्मचारियों के खाते खोले गए। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में उनके वेतन से जो कटौतियाँ की गई है ।

उसका भुगतान पालिका करे। जिसके कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

    वही मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा का कहना है कि पूर्व मे कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत खाते खोले गए थे।

जो कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बाद नए खाते खुलवाए गए है। जल्द ही इसके लिए एक कमेटी गठित कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कुमाऊं के 300 से अधिक अधिकारी-कर्मियों के तबादले की तैयारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.