हल्द्वानी नगर निगम में पार्षदों और अधिकारियों के बीच हुए बवाल ने पकडा तूल, कांग्रेस को मिला मुद्दा पार्षदों पर मुक़दमा हुआ तो करूँगा विरोध – ललित जोशी।

हल्द्वानी। बीतें दिन पार्षदों एवं अधिकारियों के बीच हुई झड़प के बाद उपजी परिस्थितियों ने राजनीति गर्मा दी है ।

जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य आन्दोलन कारी ललित जोशी ने पार्षदों पर नगर निगम अधिकारियों की ओर से मुक़दमा किए जाने की बात पर कड़ा विरोध किया।

उन्होंने कहाँ निगम जन सेवा का तो कोई काम कर नहीं पाई है ऐसे में खराब नाली , उजड़ी सड़के, आवारा घूमते पशु , उफनाते नालों पर तो आजकल कोई कार्य नहीं हुआ । इसके बदले नगर निगम क्षेत्र में शाम होते ही दुकानों पर शराब का बोलबाला रहता हैं ।

नगर निगम को अपने बजट का ही नहीं पता है। पिछले 6 महीने में पार्षदों के पास इतना अधिकार भी नहीं है कि वो अपने वार्ड की नालियां को साफ़ करवा पाएँ । इसके विपरीत प्रशासन दाल-भात की तरह नोटिस भेज रही है ।

इस पूरी प्रतिक्रिया पर ललित जोशी ने कहा की अगर कोई भी कार्यवाही पार्षदों के साथ की गई तो उचित फोरम पर पार्षदों के साथ मिलकर इसका कड़ा विरोध किया जाएगा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.