अग्निवीर परीक्षा देकर लौट रहा युवक रोडवेज स्टेशन में दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से हुआ घायल, हायर सेंटर रेफर……

हल्द्वानी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया युवक रोडवेज स्टेशन के पास दो बसों के बीच में दबने से गंभीर घायल हो गया। शहर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है। स्वजन ने पुलिस से कार्रवाई व परिवहन निगम से मुआवजे की मांग की है।
मूल रूप से धारचूला के डिप्टी गांव निवासी 19 वर्षीय विक्रम परिवार के साथ टनकपुर में रहता है। 30 जून को अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा देने’ वह हल्द्वानी आया था। शाम वापसी के लिए वह बस स्टेशन पहुंचा।

इस दौरान एक चालक रोडवेज बस को बैक करने लगा। कुछ दूरी पर दूसरी बस खड़ी थी। इस दौरान, विक्रम दोनों बस के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पहले बेस और फिर एसटीएच लाया गया। एसटीएच से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घायल के जीजा संजय सिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई को लेकर कोतवाली में तहरीर भी सौंपी है

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में आयोजित GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने हासिल किया पहला स्थान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.