एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में बनभूलपुरा क्षेत्र में घर, मोहल्लों, दुकानों में चला सत्यापन अभियान

एसपी सिटी, सीओ के नेतृत्व में पुलिस की 6 टीमों ने की रेड,

बिना सत्यापन पाए जाने पर 82 व्यक्तियों पर की कार्यवाही

बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, 16 मकान मालिकों के 10–10 हजार के हुए चालान

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, co सिटी  नितिन लोहनी, तथा co लालकुआं  दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में लाईन नंबर 1 से 18 तक, गौजाजाली, इंद्रानगर, जवाहर नगर, रेलवे बाजार आदि जगहों में पुलिस की 6 टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई।

चैकिंग के दौरान अनियमित्ता पाए जाने पर निम्न कार्यवाही की गई*

• सत्यापन न करने/ कराने वालों के विरुद्ध 81 व 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 82 व्यक्तियों के चालान कर संयोजन शुल्क 26,500 रूपये, जमा कराया गया।

• किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 16 मकान मालिकों के (10 हजार प्रत्येक) कुल 1,60,000 रुपए के चालान कर मा0 न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

• MV ACT के अंतर्गत 13 चलान, संयोजन शुल्क 3000 रूपये,

• कोटपा एक्ट के अंतर्गत 05 चालान संयोजन शुल्क 1000 रुपए जुर्माना जमा कराया गया।

नैनीताल पुलिस की अपील-

जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.