ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जिला प्रशासन द्वारा एकाएक घरों में अतिक्रमण के लाल निशान लगाने के बाद फिर से लोगों ने प्रशासन के खिलाफ तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए आवाज उठानी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन उनको धोखा दे रहा है।

हल्द्वानी के एक पार्क में इकट्ठा हुए सुभाष नगर के लोगों का कहना है कि पहले नोटिस दिए गए फिर आपत्तियां मांगी गई और निस्तारण करने से पहले ही घरों पर लाल निशान लगा दिए गए। प्रशासन का यह धोखा नहीं तो और क्या है यही नहीं कई लोगों ने कहा कि अब प्रशासन ने 1930 के नक्शे के हिसाब से नई जगह नल बनाने की तानाशाही रवैया को अपनाना शुरू कर दिया है।

लोगों का कहना है कि 1930 में ब्रिटिश काल था उसे समय की परिस्थितियों अलग थी 1980 में आवास विकास की स्थापना हुई उसके बाद नए सिरे से घर आवंटित हुए और आज प्रशासन को वह नहीं दिखाई दे रहे हैं।

उधर प्रशासन का अपना तर्क है कि रकसिया एवं कलसिया नालों पर संचालित अतिक्रमण हटाने की चरणबद्ध कार्य योजना के क्रम में, SDM हल्द्वानी के निर्देशन में संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण चिह्नीकरण, भौतिक सीमांकन एवं अभिलेखीय सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।

नालों की वास्तविक सीमाओं की पहचान कर अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया जा रहा है, देवखड़ी एवं रकसिया नालों के किनारे अतिक्रमणों की प्राथमिक पहचान की जा चुकी थी जिन पर नोटिस जारी किए गए थे। प्राप्त आपत्तियों के समाधान हेतु शिविरों का आयोजन कर मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया।

आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत भूमि अभिलेखों के आधार पर नालों की सीमाओं का मिलान करते हुए लाल निशान (Red Marking) द्वारा अतिक्रमणों को चिह्नित किया जा रहा है,देवखड़ी नाले में संजय नगर एवं आवास विकास क्षेत्र में 58 (पूर्व चिन्हित) अतिक्रमण की स्थलीय निरीक्षण नपाई कर मार्किंग कर दी गयी है।

रकसिया नाले में बिठौरिया नंबर 1 , चंबल पुल क्षेत्र में कुल 20 चिन्हित अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण कर मार्किंग कार्य किया गया है, SDM हल्द्वानी स्वयं दोनों क्षेत्रों में पहुंचे एवं सीमांकन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सटीक व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि चिन्हित अतिक्रमणों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्यवाही पारदर्शिता, विधिक प्रक्रिया एवं जनसुनवाई की भावना के अनुरूप संपादित की जा रही है जिससे मौके पर नाले की सीमा से अवगत भी करवाया जा सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : खुर्पाताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर, ग्रामीणों और बच्चों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
error: Content is protected !!