ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में बाईक चोरी की घटनाओं का  खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

 हल्द्वानी। शहर में  लगातार हुई बाईक चोरियों की घटनाओं में संज्ञान लेते हुए  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा श्री प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को टीम गठित कर चोरी की घटनाओं का अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त गठित टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले गए तथा मुखबिर मामूर कर हल्द्वानी शहर में चोरी की घटनाओं में संलिप्त 3 अभियुक्तों को मुक्त विश्वविद्यालय के पास जीतपुर नेगी वाले जंगल के अन्दर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से चुराई गई मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया गया है।

उक्त तीनों बाईक चोरियों के संबध में कोतवाली हल्द्वानी पर दिनांक 18.07.2025 को वादी अफजाल अली की तहरीर पर एफआईआर नं० -241/2025 धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक 19.07.2025 को निकेत शाह की तहरीर पर एफआईआर न०- 243/25 धारा 303(2) बीएनएस व दिनांक 19.07.2025 को वादी आसिफ की तहरीर पर *एफआईआर नं0 244/25 धारा 303(2), बीएनएस पंजीकृत किये गये है। 

 अभियुक्त आशीष राम उर्फ कांचा पुत्र पप्पू राम निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड न0 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष व अभियुक्त हिमांशु सम्मल पुत्र राजेन्द्र सिंह सम्मल निवासी लछमपुर, कुंवरपुर थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष द्वारा पूछने पर बताया कि दोनों मिलकर चोरी करते हैं।

2-3 दिन पहले उनके द्वारा बेस अस्पताल हल्द्वानी की पार्किंग से दो मोटर साईकिल चुराई गई थी तथा एक मो० सा० नानक स्विट्स के पास से चुराई जिसमें से एक मो०सा० UK04J8614 (सुपर स्पलेन्डर) को किच्छा ले जाकर मौ० हसन पुत्र रहीम बख्श निवासी वार्ड न0 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को चार हजार में बेच दी थी तथा मो० सा० UK04U4526 (अपाचे), मो०सा० UK04M8248 (अपाचे) को बाद में बेचने हेतु जगल में छुपा दिया था।

अभियुक्त मौ० हसन द्वारा बताया कि यह बाइक उसके द्वारा इन्ही से चार हजार में खरीदी तथा तीनों अभियुक्तनणों द्वारा यह भी बताया गया कि वे तीनों पूर्व में भी जेल जा चुके है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-आशीष राम उर्फ काचा पुत्र पप्पू राम निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड न0 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष

2- हिमांशु सम्मल पुत्र राजेन्द्र सिंह सम्मल निवासी लछमपुर, कुंवरपुर थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष,

3- मी० हसन पुत्र रहीम बख्श निवासी वार्ड न0 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ऐतिहासिक डीएसए मैदान के महासचिव बने वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जोशी, फूलमालाओं से हुआ स्वागत
error: Content is protected !!