ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण का मतदान 28 जुलाई को होना है चुनाव मैदान में डटे सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन को अपनी पूरा ताकत झोंक डाली।

शनिवार शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम गया बात नैनीताल जिले के करें तो 28 जुलाई को जिले के चार ब्लॉक में मतदान होने हैं ।

मतदान को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान तथा गांव के वार्ड सदस्य पद हेतु सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में द्वितीय चरण के नैनीताल जनपद के विकास खण्ड भीमताल हल्द्वानी कोटाबाग एवं रामनगर के मतदान होना है।

जिला पंचायत के कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं जहां जिला पंचायत की सीट बीजेपी और कांग्रेस के लिए नाक की सवाल बनी हुई है कई निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा के समीकरण को भी बिगाड़ रहे हैं।

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, नैनीताल जिले के रामड़ी आन सिंह सीट से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. जहां उनके प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दिया है।

चुनाव प्रचार की आखिरी दिन महारैली के माध्यम से वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जहां उनके महारैली में सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!