ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ब्रेकिंग न्यूज़ : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होने से पहले रविवार की रात को पंचायत प्रत्याशी सुभाष कुमार पर  अज्ञात 15-16 लोगों ने जानलेवा हमला किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पूर्व रविवार रात को गहलना मंगोली सीट से क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी सुभाष कुमार पर देर रात अज्ञात 15 लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

जिसके बाद उनके समर्थक आनन फानन में उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहां उनका उपचार किया जा रहा है
सुभाष कुमार ने बताया वे क्षेत्र पंचायत चुनाव के अधिकारियों को खाना खिलाकर देर रात घर को लौट रहे थे तभी रास्ते में घात लगाए बैठे नीरज मेहरा और चंदन मेहरा ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया उनके प्रतिद्वंद्वी के अन्य समर्थकों ने भी उन्हें जान से मारने की कोशिश की। वही सुभाष कुमार को हॉस्पिटल लेकर पहुँचे नीरज बगडवाल का कहना है कि वे अपने घर पर बैठे थे तभी सुभाष कुमार ने उन्हें फोन पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद उन्हें खोजकर हॉस्पिटल लाया गया। सूचना के बाद जिला हॉस्पिटल पहुँची पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुभाष कुमार ने ये भी बताया की 2008 से इसी क्षेत्र के ग्राम प्रधान रहे और इस बार मंगोली से सामान्य सीट से बीटीसी प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे हैं ।

इससे पहले 2022 में विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल से विधायक के लड़े थे।

गांव से 1 किलोमीटर दूर 15- 16 लोगो ने जंगल में उनको मारने के लिए घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मंगलपड़ाव में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से ₹42 हजार उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!